Blog View

साई नाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.पी. अग्रवाल को भारत सरकार द्वारा कर्नल की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

रांची। साई नाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.पी. अग्रवाल को भारतीय सेना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की अनुशंसा पर भारत सरकार द्वारा कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा, राष्ट्र निर्माण, युवा सशक्तिकरण, अनुशासन, नेतृत्व विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं दीर्घकालिक योगदान के लिए प्रदान किया गया।

इस गरिमामय समारोह में भारतीय सेना, एनसीसी, शिक्षा जगत तथा विभिन्न क्षेत्रों के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मेजर जनरल रविंद्र सिंह एवं ब्रिगेडियर विवेक सिंह ठाकुर ने डॉ. अग्रवाल को अशोक चक्र एवं स्टार बैज पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें मानद रैंक एवं राजपत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. एस.पी. अग्रवाल के नेतृत्व में साई नाथ विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के विकास हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय एनसीसी एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा देकर युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित कर रहा है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अग्रवाल ने इसे अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि साई नाथ विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता और पूरे शिक्षण परिवार के सामूहिक प्रयासों का सम्मान बताया। उन्होंने भारतीय सेना, रक्षा मंत्रालय एवं एनसीसी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी शिक्षा, चरित्र निर्माण, नेतृत्व विकास और सामाजिक मूल्यों के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

यह सम्मान साई नाथ विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है तथा शिक्षा और राष्ट्र सेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2022 - Sai Nath University - All Rights Reserved