Blog View

शिक्षा और शोध में AI के प्रभावी उपयोग पर मंथन

साई नाथ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका और इसके प्रभावी उपयोग को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक कर्नल (मानद) प्रो. (डॉ.) एस. पी. अग्रवाल, कुलपति, साई नाथ विश्वविद्यालय, रांची रहे। कार्यशाला में शिक्षा, शोध, प्रशासन और तकनीकी क्षेत्र में एआई की उपयोगिता, संभावनाओं तथा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने कहा कि शिक्षा को विद्यार्थियों के लिए अधिक सरल, सुलभ और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने में एआई महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने क्षेत्रीय भाषाओं में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

मुख्य अतिथि राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि आधुनिक तकनीक का प्रभावी और जिम्मेदार उपयोग शिक्षा के विस्तार में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संसाधन पहुंचाने के लिए एआई और तकनीकी कौशल के उपयोग पर बल दिया।

कार्यशाला में शोध कार्यों के लिए सूचना जुटाने, डेटा विश्लेषण, अध्ययन सामग्री तैयार करने तथा डिजिटल विभाजन को कम करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। साथ ही डेटा गोपनीयता, शैक्षणिक ईमानदारी और एआई पर अत्यधिक निर्भरता जैसी चुनौतियों पर सावधानी बरतने की बात कही गई।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एआई शिक्षा का विकल्प नहीं, बल्कि उसे बेहतर और प्रभावी बनाने वाला एक महत्वपूर्ण साधन है।

Sai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2022 - Sai Nath University - All Rights Reserved